मप्र में वोटिंग मशीनों में गड़बड़ी की शिकायतों के बीच 20 फीसदी मतदान

अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजय दुबे ने बताया कि सुबह के वक्त मतदान धीमा रहा और बाद में उसने कुछ रफ्तार पकड़ी। शुरुआती चार घंटे में 20़ 43 फीसदी मतदान हुआ है, जिसमें 22़5 फीसदी पुरुष और 19 फीसदी महिलाओं ने वोट डाले। सबसे अधिक मतदान छिंदवाडा में 25 फीसदी और सबसे कम 14 फीसदी कटनी जिले में दर्ज किया गया।

बालाघाट, सतना और होशंगाबाद में ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायतें मिलीं। इसकी वजह से तीन मशीनें बदली गई हैं। सतना के रामपुर बघेलान और होशंगाबाद के उदयपुरा में विवाद की स्थिति बनी हुई है।

राज्य के नक्सल प्रभावित बालाघाट के लांजी विधानसभा क्षेत्र में बुधवार सुबह नक्सलियों ने चुनाव बहिष्कार के लिए पोस्टर और पर्चे बांटे थे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ज़े एस़ माथुर ने बताया कि इन क्षेत्रों में चुनाव शांतिपूर्वक कराने के लिए हेलीकाप्टर से नजर रखी जा रही है। बालाघाट के कलेक्टर गुलशन भामरा ने आईएएनएस को बताया कि बुधवार सुबह देवरबेली पुलिस चौकी क्षेत्र में हर्रा डेही गांव में बारूदी सुरंग मिली थी, जिसे निष्क्रिय कर दिया गया।

राज्य के 29 में से 13 संसदीय क्षेत्रों में गुरुवार को मतदान हो रहा है। इसके लिए चुनाव मैदान में कुल 198 उम्मीदवार हैं। जिन प्रमुख उम्मीदवारों के चुनावी भविष्य का फैसला होगा उनमें छिंदवाड़ा से कांग्रेस के कमलनाथ, विदिशा से भाजपा की सुषमा स्वराज, मंडला से भाजपा के फग्गन सिंह कुलस्ते, भोपाल से कैलाश जोशी सीधी से निर्दलीय वीणा सिंह शामिल हैं।

खजुराहो, सतना, रीवा, सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा, होशंगाबाद, विदिशा, भोपाल और बैतूल में एक करोड़, 71 लाख, 78 हजार 538 मतदाता हैं। जिनमें 90 लाख, 69 हजार, 565 पुरूष और 81 लाख, पांच हजार 973 महिला मतदाता हैं। आज जिन क्षेत्रों में मतदान हो रहा है उनमें सबसे ज्यादा 28 उम्मीदवार छिंदवाड़ा में और सबसे कम आठ उम्मीदवार विदिशा में है।

चुनाव आयोग ने निष्पक्ष और शान्तिपूर्वक मतदान कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए है साथ ही पर्यवेक्षक और सहायक पर्यवेक्षकों की भी नियुक्ति की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+