भारत के साथ संबंध मजबूत करना चाहता है अमेरिका : क्लिंटन (लीड-1)

वाशिंगटन, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने कहा है कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान की परिस्थितियों को देखते हुए अमेरिका भारत के साथ अपने रिश्ते मजबूत कर रहा है। उन्होंने पाकिस्तान सरकार पर तालिबान के लिए मार्ग प्रशस्त करने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि वहां की बिगड़ती स्थितियां अमेरिका सहित दुनिया के लिए बड़ा खतरा हैं।

क्लिंटन ने बुधवार को हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स की विदेशी मामलों की समिति के समक्ष कहा, "पाकिस्तान और अफगानिस्तान की मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए अमेरिका एक विस्तृत कूटनीतिक एजेंडे के तहत भारत के साथ रिश्ते प्रगाढ़ कर रहा है। "

हिलेरी ने कहा, "मुझे लगता है कि पाकिस्तानी सरकार कुछ हिस्सों को तालिबान और अन्य चरमपंथियों के लिए स्वेच्छा से छोड़ रही है।"

उन्होंने चेतावनी दी कि सरकारी नीतियों के असफल होने के कारण पाकिस्तान के आतंकवादियों के हाथों में चले जाने की आशंका है। क्लिंटन ने कहा परमाणु क्षमता संपन्न राष्ट्र होने के कारण पाकिस्तान में सुरक्षा की स्थिति खराब होने से अमेरिका और दुनिया भर के लिए बड़ा खतरा उत्पन्न हो गया है।

उधर अमेरिकी सेना के वरिष्ठ अधिकारी डेविड पेट्रायस ने कहा है कि पाकिस्तानी नेतृत्व को यह समझना होगा कि उसके सामने असली खतरा देश के भीतर सर उठा रहे चरमपंथियों से है न कि भारत से।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+