बिहार में दोपहर तक 20 से 22 फीसदी मतदान
पश्चिम चम्पारण संसदीय क्षेत्र में मतदान केन्द्र संख्या 64, 65 तथा 66 में 12 बजे तक एक भी मत नहीं पड़ा था। इस संदर्भ में जिलाधिकारी एवं निर्वाचन पदाधिकारी दिलीप कुमार ने कहा कि अभी उनके पास इसकी सूचना नहीं है।
उल्लेखनीय है कि बिहार के 40 लोकसभा सीटों में 13 सीटों के लिए प्रथम चरण में 16 अप्रैल को मतदान हुआ था।
राज्य के वाल्मीकिनगर, पश्चिम चम्पारण, पूर्वी चम्पारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, झंझारपुर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, वैशाली, हाजीपुर, उजियारपुर तथा समस्तीपुर संसदीय क्षेत्रों में आज मतदान हो रहा है।
उल्ल्ेखनीय है कि दूसरे चरण के लिए कुल 17,130 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। इनमें 17,109 मतदान केन्द्र मुख्य तथा 21 सहायक मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। इस दौरान एक करोड़ 69 लाख 27 हजार 377 मतदाता 189 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें महिला उम्मीदवारों की संख्या मात्र नौ है।
दूसरे चरण में केन्द्रीय मंत्री अली अशरफ फातामी, शकील अहमद, रघुनाथ झा, अखिलेश प्रसाद सिंह, रघुवंश प्रसाद सिंह, रामविलास पासवान, प्रकाश झा, सांसद साधु यादव, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष राधामोहन सिंह और पूर्व मंत्री जार्ज फर्नाडीस जैसे दिग्गज नेताओं के भाग्य का फैसला होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications