'मां के आंसुओं का जवाब जनता देगी'

Varun Gandhi
लखनऊ। पीलीभीत से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार वरुण गांधी ने बुधवार को बरेली में कहा कि वे राष्ट्रभक्तों, कमजोरों और गरीबों की लड़ाई लड़ते रहेंगे, चाहे इसके लिए उन्हें फिर से जेल ही क्यों न जाना पड़े।

वरुण ने कहा, "जेल में मेरे साथ जो भी ज्यादती हुई उसका मुझे कोई दुख नहीं है लेकिन इससे मेरी मां को बहुत दुख पहुंचा है। वह चुपचाप रोती रहती थीं। मेरी मां के आंसुओं का जवाब अब जनता देगी।"

बरेली संसदीय सीट से भाजपा उम्मीदवार संतोष कुमार गंगवार के समर्थन में नवाबगंज में एक जनसभा को संबोधत करते हुए वरुण ने कहा, "मैं चुप नहीं बैठूंगा। जुल्म के खिलफ आवाज उठाता रहूंगा। मैं चट्टान की तरह आपके साथ हूं और हमेशा आपकी लड़ाई लड़ता रहूंगा। इसके लिए चाहे मुझे फिर से एटा जेल ही क्यों न जाना पड़े।"

वरुण की यह पहली चुनावी जनसभा

जेल से निकलने के बाद वरुण की यह पहली चुनावी जनसभा थी। उनकी इस जनसभा में भाजपा व विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ताओं के अलावा भारी जनसमूह उमड़ा था।

इस दौरान जनता से अपील करते हुए वरुण ने कहा, "संतोष गंगवार मेरे मामा हैं। आपके लिए इन्होंने बहुत काम किया है। पिछले कई चुनावों में आपने इन्हें जिताकर संसद भेजा है। इस बार भी आप लोग इन्हें संसद भेजिए। इस बार बरेली मंडल में सिर्फ कमल का फूल खिलेगा।"

इस मौके पर वरुण की मां व पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने कहा, "जो कुछ भी वरुण के साथ हुआ वह सिर्फ एक युवक के साथ हुआ अत्याचार नहीं बल्कि देश के सारे युवकों के साथ हुआ अत्याचार है। आपने मेरे बुरे वक्त में मेरा साथ दिया है। आप लोग मेरे परिवार की तरह हैं। ऐसे में मेरे परिवार के साथ-साथ आपके साथ भी जुल्म हुआ है।"

वरुण बुधवार को दोपहर बाद पीलीभीत से अपना नामांकन भी दाखिल करेंगे। इसके मद्देनजर पीलीभीत में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+