दो प्रमुख तमिल विद्रोहियों का आत्‍मसमर्पण

Sri Lanka Army
कोलंबो। लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) के दो प्रमुख नेताओं ने श्रीलंकाई सेना के समक्ष आत्‍मसमर्पण कर दिया है। लिट्टे के प्रवक्‍ता दया मास्‍टर और जॉर्ज ने पूर्वोत्‍तर इलाके में बुधवार दोपहर आत्‍मसमर्पण किया। जॉर्ज लिट्टे का अधिकारिक अनुवादक है।

श्रीलंकाई सेना ने लिट्टे के ठिकानों पर अंतिम कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकांश नागरिकों को इलाकों से बाहर निकाल दिया है। सेना ने लिट्टे के कई ठिकानों पर कब्‍जा भी कर लिया है।

प्रभाकरण का पता नहीं

लिट्टे के प्रमुख प्रभाकरण का फिलहाल अभी कुछ पता नहीं है, कि वो कहां छिपा है। इलाके के उन सभी इलाकों पर कार्रवाई कर रही है, जहां पर लिट्टे प्रमुख वी प्रभाकरण के छिपे होने की आशंका है। सेना यह कार्रवाई लिट्टे के कब्‍जे में इलाके को दो भागों में बांट कर कर रही है।

उधर राष्‍ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने कहा है कि लिट्टे प्रमुख अगर आत्‍मसमर्पण करना चाहें तो सरकार के दरवाजे अभी भी खुले हुए हैं। उन्‍होंने कहा कि सभी नागरिकों को इलाके से बाहर निकाल लिये जाने के बाद प्रभाकरण के हथियार डालने की उम्‍मीद बढ़ गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+