लादेन को स्वात में बसने का आमंत्रण

तालिबान ने कहा है कि ओसामा बिन लादेन सहित सउदी अरबिया और अन्य अरब देशों के लड़ाके अगर स्वात घाटी में बसना चाहें तो उनका स्वागत है।
मदद और हिफाज़त दोनों
तालिबान प्रवक्ता मुस्लिम खान ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि उनका समूह अरब मूल के उन लड़ाकों का स्वागत करेगा, जो अफगानिस्तान में अमेरिकी नेतृत्व वाली सेना के खिलाफ युद्ध में हिस्सा लेना चाहेंगे।
तालिबान प्रवक्ता ने कहा है कि उनका संगठन ऐसे लड़ाकों की पूरी मदद और हिफाज़त करने को तैयार है। ओसामा बिन लादेन भी यहां आ सकते हैं। निश्चितरूप से, एक भाई की तरह वे जहां भी रहना चाहे रह सकते हैं।
मुस्लिम खान के इस बयान ने पाकिस्तान के होश फाकता कर दिये हैं। हालांकि उनके मंसूबों को नाकामयाब करने के लिए पाकिस्तान के सूचना मंत्री कमर जमान कारिया ने कहा कि उनके देश में लादेन जैसे लोगों को कभी भी पनाह नहीं लेने दी जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications