Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पत्रिका के लिए ओबामा ने उतारी शर्ट

Barack Obama
वाशिंगटन। अगर आप अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की ताजातरीन तस्वीर देखेंगे तो एकबारगी आपको लगेगा कि क्या उनकी कमीज कहीं खो गई है! दरअसल वह 'वाशिंगटोनियन' नामक पत्रिका के मई अंक के मुखपृष्ठ पर बिना कमीज के दिखाई दे रहे हैं।

तस्वीर के साथ लिखा है, '26 रीजंस टु लव लिविंग हियर, द नंबर टू रीजन अवर न्यू नेबर इज हॉट।'टेलीविजन समाचार चैनल सीएनएन के मुताबिक पत्रिका बुधवार को बाजार में आने वाली है और यह तस्वीर तरह-तरह की चर्चाओं को जन्म दे रही है।

अलग तस्वीर

समाचार चैनल के मुताबिक यह तस्वीर उस समय ली गई थी जब ओबामा गत वर्ष क्रिसमस के अवसर पर हवाई में अपने परिवार के साथ छुट्टियां बिता रहे थे। हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति और सेना के कमांडर-इन-चीफ के पारंपरिक रूप को देखते हुए यह तस्वीर निश्चित रूप से अलग दिखती है।

पत्रिका के संपादक गैरेट गैफ ने सीएनएन से कहा कि यह तस्वीर एकदम सटीक है क्योंकि यह उस भावना को बल देती है कि ओबामा एक आम राष्ट्रपति नहीं हैं।
उल्लेखनीय है कि व्हाइट हाउस ने पत्रिका के मुखपुष्ठ पर छपी तस्वीर पर किसी तरह की टिप्पणी करने से इंकार किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+