झारखंडः नक्सलियों ने किया ट्रेन का अपहरण

Maoists In Jharkhand
रांची। झारखंड के लातेहार जिले में बुधवार सुबह लगभग 200 हथियारबंद नक्सलियों ने एक ट्रेन का अपहरण कर लिया । पुलिस के मुताबिक बरकाकाना से मुगलसराय जा रही ट्रेन पर नक्सलियों ने हेहेगडा रेलवे स्टेशन पर कब्जा कर लिया। ट्रेन में लगभग 400 यात्री सवार हैं।


लातेहार के पुलिस उपायुक्त सर्वेदु तथागत ने बताया, "हमने ट्रेन को छुड़ाने के लिए सुरक्षा बल रवाना कर दिए हैं और यात्रियों को सुरक्षित मुक्त करा लिया जाएगा।" गौरतलब है कि राज्य में गुरुवार को होने वाले लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान को प्रभावित करने के लिए नक्सलियों ने राज्य में कई जगह हिंसक घटनाओं को अंजाम दिया है।


बताया जा रहा है कि नक्सली 15 अप्रैल को हुए एक पुलिस एनकाउंटर से नाराज हैं, जिसमें पुलिस ने 5 लोगों को मार गिराया था। नक्सलियों ने विरोध में बुधवार को 24 घंटे के झारखंड बंद का आह्वान किया है जो मंगलवार मध्यरात्रि से शुरू हो चुका है।

राजधानी एक्सप्रेस पर निशाना

इसके अलावा नक्सलियों ने अलग-अलग घटनाओं में एक रेलवे स्टेशन और स्कूल की एक इमारत को विस्फोट से उड़ा दिया। 50 से ज्यादा नक्सलियों ने मंगलवार देर रात पलामु जिले में उटारी रोड रेलवे स्टेशन और एक नजदीकी पटरी को विस्फोट से उड़ा दिया।

पुलिस ने बताया कि नक्सलियों की योजना नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस को निशाना बनाने की थी। ट्रेन यहां से धमाके के 30 मिनट बाद गुजरने वाली थी। चतरा जिले के नारायणपुर गांव में मंगलवार रात को ही नक्सलियों ने एक स्कूल और एक स्वास्थ्य केंद्र की इमारतों को विस्फोट से उड़ा दिया। राज्य में पिछले दो हफ्तों से नक्सली 18 सरकारी इमारतें फूंक चुके हैं। इनमें नौ स्कूल की इमारते थीं।

पलामू लोकसभा सीट के लिए पहले चरण में गत 16 अप्रैल को मतदान हुआ था। राज्य में गुरुवार को दूसरे और अंतिम चरण का मतदान होगा। पहले चरण के मतदान के दौरान नक्सली हिंसा में 18 लोग मारे गए थे, जिनमें 10 सुरक्षाकर्मी शामिल थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+