अगवा ट्रेन मुक्त, सभी यात्री सुरक्षित

Maoists In Jharkhand
रांची। झारखंड के लातेहार जिले में बुधवार को नक्सलियों ने अगवा यात्री ट्रेन को मुक्त कर दिया। ट्रेन में सवार लगभग 400 यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। लातेहार के जिला अधिकारी सर्वेदु तथागत ने बताया, "नक्सलियों ने ट्रेन को छोड़ दी है और वह स्टेशन से रवाना हो चुकी है।"

उन्होंने कहा, "नक्सलियों ने रेलवे के खिलाफ अपना विरोध जताने के लिए ट्रेन को अगवा किया था। उनका मकसद ट्रेन सेवाओं को रोकना नहीं था। हालांकि नक्सलियों ने राज्य में बंद का आह्वान किया था।"

मध्य पूर्व रेलवे के मुख्य जनसपंर्क अधिकारी ए. के. चंद्रा ने बताया, "किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। सभी यात्री सुरक्षित हैं।" ट्रेन को करीब 11.40 बजे रवाना किया गया। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत होने वाले मतदान से ठीक एक दिन पहले बरकाकाना से मुगलसराय जा रही ट्रेन पर 200 हथियारबंद नक्सलियों ने हेहेगडा रेलवे स्टेशन पर कब्जा कर लिया था।

पटरी को विस्फोट से उड़ाया

नक्सली 15 अप्रैल को लातेहार में पांच लोगों के मारे पर अपना विरोध जता रहे हैं। सुरक्षा बलों ने पांचों को नक्सली बताया था जबकि नक्सलियों का कहना है कि वे सभी निर्दोष ग्रामीण थे। इससे पहले मंगलवार देर रात पलामु जिले में 50 से ज्यादा नक्सलियों ने उटारी रोड रेलवे स्टेशन और एक नजदीकी पटरी को विस्फोट से उड़ा दिया।

एक अन्य घटना में नक्सलियों ने मंगलवार रात चतरा जिले के नारायणपुर गांव में एक स्कूल और स्वास्थ्य केंद्र की इमारत को भी विस्फोट से उड़ा दिया। नक्सलियों ने लोकसभा चुनाव का बहिष्कार कर रखा है। उल्लेखनीय है कि गत 16 अप्रैल को पहले चरण के मतदान के दौरान नक्सली हिंसा में 18 लोग मारे गए थे, जिनमें 10 सुरक्षाकर्मी शामिल थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+