याहू करेगा कर्मचारियों की छंटनी

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक कंपनी यह कदम वैश्विक आर्थिक मंदी और इंटरनेट सर्च के क्षेत्र में गूगल के बढ़ते वर्चस्व से मुकाबला करने के लिए उठा रही है।
इससे पहले याहू ने 11.8 करोड़ डॉलर की तिमाही आय होने की बात कही थी जो गत वर्ष की समान अवधि की तुलना में 78 फीसदी कम थी।
कंपनी ने कहा कि लगभग 600 से 700 कर्मचारियों की छंटनी की जाएगी। गत वर्ष भी कंपनी ने लगभग इतने ही कर्मचारियों की छंटनी की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications