बिग टीवी में 15,000 लोगों की नियुक्ति

बिग टीवी के प्रमुख संजय बहल ने बताया, 'आफ्टर सेल्स सर्विस के लिए हम लोग 15,000 तकनीकी और इंस्टॉलेशन पेशेवरों का एक आधार तैयार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों और इंडियन प्रीमियर लीग की वजह से लोग ज्यादा टीवी देख रहे हैं। ऐसे में कंपनी ग्राहकों की सुविधा के लिए कस्टमर केयर सर्विस पर ध्यान दे रही है। बहल ने बताया कि कंपनी नई योजनाएं शुरू कर रही है।
बहल ने कहा, 'हम लोग इस साल फेस्टिव सीजन से पहले डीवीआर एसटीबी बाजार में पेश करेंगे। हम लोग मोबाइल डीटीएच सर्विस लॉन्च करने की तकनीक की जांच भी कर चुके हैं। इस मोबाइल डीटीएच सर्विस को किसी कार या गाड़ी में भी सेट किया जा सकता है। हमें उम्मीद है कि बहुत जल्द हमें इसे लॉन्च करेंगे।' उल्लेखनीय है कि बिग टीवी के फिलहाल 15 लाख ग्राहक हैं और कंपनी का मानना है कि अगले दो महीनों में ग्राहकों की संख्या और तेजी से बढ़ेगी।


Click it and Unblock the Notifications