प्रकाश झा के दफ्तर से मिले लाखों रुपए

Prakash Jha
पटना। चुनाव के दौरान वोटरों को रिझाने की बात कहें, या फिर प्रचार में खर्च करने की। दोनों में सीमा से अधिक पैसा बहाना आचार संहिता के विरुद्ध है। जी हां बिहार के पश्चिम चम्पारण संसदीय क्षेत्र से लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के प्रत्याशी एवं फिल्मकार प्रकाश झा भी इसमें फंस गये हैं। बेतिया स्थित उनके चुनाव कार्यालय में पुलिस ने मंगलवार देर रात छापा मार कर 10,25,000 रुपये बरामद किए तथा इस संबंध में 38 लोगों को गिरफ्तार किया।

पश्चिम चम्पारण जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) क़े एस़ अनुपम ने बुधवार को बताया कि जिलाधिकारी को यह शिकायत मिली थी कि चुनाव में मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए विभिन्न राजनीतिक पार्टियों द्वारा पैसे बांटे जा रहे हैं।

कई प्रत्‍याशियों के कार्यालयों में पड़े छापे

इस सूचना के आधार पर लोजपा उम्मीदवार झा, कांग्रेस प्रत्याशी साधु यादव तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी संजय जायसवाल के मुख्य चुनाव कार्यालय पर छापा मारा गया।

अनुपम के मुताबिक छापेमारी में झा के कार्यालय से 10,25,000 रुपये बरामद किए गए तथा 38 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त किसी अन्य पार्टी के कार्यालय से कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला। इस मामले की प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+