साइबर युद्घ के लिए नयी सैन्य कमान गठित करेगा अमेरिका
वाशिंगटन, 22 अप्रैल(आईएएनएस)। अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन के कंप्यूटर नेटवर्क को अभेद्य बनाने और साइबर युद्घ के मोर्चे पर अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए अमेरिका अलग से एक नई सैन्य कमान गठित करेगा।
'वाल स्ट्रीट जर्नल' के मुताबिक अमेरिका पेंटागन के कंप्यूटर नेटवर्क को भेदे जाने की घटनाओं की पुनरावृत्ति से चिंतित है। अखबार लिखता है, "इस नई पहल से हैकरों के हमलों से निपटने की रणनीति सशक्त होगी। खासकर, चीन और रूस जैसे देशों के हैकरों ने अमेरिका की परेशानी बढ़ा दी है।"
पेटांगन के सूत्रों ने अखबार को बताया कि यह नई कमान कुछ ही सप्ताह में काम करना शुरू कर देगी। अमेरिका के इलेक्ट्रानिक ग्रिड और प्रमुख रक्षा कार्यक्रमों की सुरक्षा पुख्ता करने के लिए उच्च प्रशिक्षित साइबर विशेषज्ञों की सेवाएं ली जाएंगी।
अखबार लिखता है कि मंगलवार को हैकरों ने पेंटागन की साइबर सुरक्षा प्रणाली को भेदते हुए इस विभाग के अब तक के सबसे बड़े शस्त्र विकास कार्यक्रम 'ज्वाइंट स्ट्राइक फाइटर', जो 300 अरब डालर का है, से जुड़ी सूचनाएं चुरा लीं। साइबर सुरक्षा नीति का आकलन करने वाली व्हाइट हाउस टीम ने राष्ट्रपति बराक ओबामा को कई सुझाव दिए हैं। ओबामा इसी महीने इस बारे में कुछ अहम घोषणाएं करने वाले हैं।
इंडो-एशिया न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications