नक्सलियों ने 400 रेलयात्रियों को बंधक बनाया (लीड-1)
रांची, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। झारखंड में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में होने वाले मतदान से ठीक एक दिन पहले लातेहार जिले में बुधवार सुबह लगभग 200 हथियारबंद नक्सलियों ने एक ट्रेन पर कब्जा कर लिया। ट्रेन में लगभग 400 यात्री सवार हैं।
पुलिस के मुताबिक बरकाकाना से मुगलसराय जा रही ट्रेन पर नक्सलियों ने हेहेगडा रेलवे स्टेशन पर कब्जा कर लिया।
लातेहार के पुलिस उपायुक्त सर्वेदु तथागत ने आईएएनएस को फोन पर बताया, "हमने ट्रेन को छुड़ाने और यात्रियों को सुरक्षित मुक्त कराने के लिए सुरक्षाबल रवाना कर दिए हैं।"
पुलिस सूत्रों का कहना है कि यात्रियों को मुक्त कराने का अभियान शुरू करने से पहले इलाके के हवाई सर्वेक्षण के लिए तीन हेलीकॉप्टर लगाए जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि गत 16 अप्रैल को पहले चरण के मतदान के दौरान नक्सली हिंसा में 18 लोग मारे गए थे, जिनमें 10 सुरक्षाकर्मी शामिल थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
*


Click it and Unblock the Notifications