पैसे के विवाद में कांग्रेस कार्यकर्ता को गोली मारी, हालत नाजुक
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पीड़ित की पहचान अब्बास के रूप में की गई है। कस्तूरबा गांधी अस्पताल के पास आर्थिक लेन-देन के मामले को लेकर हुई गरमागरम बहस के बाद शाहिद नामक व्यक्ति ने उस पर गोली दाग दी। गोली अब्बास के के पेट में जा घुसी।
यह घटना मंगलवार की रात 11 बजे घटी थी।
एक पुलिस अधिकार के अनुसार शाहिद ने अब्बास से 20,000 रुपये उधार लिए थे। अब्बास का मित्र लीला इस बात का गवाह रहा है।
पुलिस अधिकारी ने कहा, "पैसे को वापस करने को लेकर दोनों के बीच रविवार को बहस हुई थी। शाहिद ने पैसे जल्द वापस करने का वादा किया था। पिछली रात जब तीनों मित्र फिर एक साथ मिले तो अब्बास ने दोबारा पैसे की मांग की। शाहिद को यह नागवार लगा और उसने अब्बास पर गोली दाग दी।"
पुलिस अधिकारी ने बताया कि शाहिद के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार लोकनायक जय प्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल में भर्ती पीड़ित की हालत नाजुक बनी हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications