प्रियंका गांधी को करना पड़ा अजीब स्थिति का सामना
रायबरेली में बुधवार को प्रियंका गांधी अपनी मां सोनिया गांधी के प्रचार के लिए एक जनसभा को संबोधित कर रही थीं कि तभी जिले के बछरावां से सपा के पूर्व विधायक रामलाल अकेला अचानक मंच पर चढ़ गए और बोलना शुरू कर दिया।
अकेला ने प्रियंका समेत सभी कांग्रेसियों को नसीहत देते हुए कहा कि एक ही मंच पर सपा मुखिया मुलायम का समर्थन की बात और आलोचना ठीक बात नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोगों को ऐसा करने से बचना चाहिए।
सपा नेता ने कहा कि वह सभी सपा समर्थकों से अपील करते हैं कि वे सोनिया गांधी को वोट देकर भारी मतों से जिताएं। इस दौरान प्रियंका गांधी सिर नीचे कर मुस्कराते हुए पूर्व विधायक रामलाल अकेला की बातें सुन रही थीं।
ज्ञात हो कि सपा ने रायबरेली में सोनिया और अमेठी में राहुल गांधी के खिलाफ अपना कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है।
सपा नेता के मंच से जाने के बाद प्रियंका ने लोगों ने अपील की कि वे उसी को अपना कीमती वोट दें जो विकास करे और विकास की बात करे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications