राजनाथ ने सोनिया को दी संयमित भाषा के इस्तेमाल की सलाह

मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार पर आए राजनाथ सिंह ने यहां पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी नेता प्रतिपक्ष है और उन्हें सरकार के कामकाज पर प्रतिक्रिया देने का अधिकार है। उनकी प्रतिक्रियाओं से कांग्रेस को तिलमिलाना नहीं चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष और उनके दल के लोगों को लोकतंत्र की मर्यादाओं का पालन करना चाहिए।

राजनाथ सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में संभावित पराजय को जानकर कांग्रेस नेताओं ने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है और वह हताशा की शिकार हो चली है। यही वजह है कि कांग्रेस की ओर से ओछी भाषा का जमकर इस्तेमाल किया जा रहा है। यह लोकतंत्र की मर्यादाओं का उल्लंघन है।

राजग से बीजू जनता दल के अलग होने से राजनाथ सिंह ने स्वीकार किया कि गठबंधन को 21 सीटों का नुकसान हो रहा है। इसके बावजूद गठबंधन बहुमत में आकर सरकार बनाने में कामयाब होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+