कमलनाथ, सुषमा स्वराज समेत 198 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 23 अप्रैल को
प्रदेश की 29 में से 13 संसदीय सीटों पर गुरुवार को मतदान होना है। चुनाव मैदान में कुल 198 उम्मीदवार हैं। सबसे अधिक 28 उम्मीदवार छिन्दवाडा और सबसे कम आठ उम्मीदवार विदिशा संसदीय क्षेत्र में हैं। खजुराहो, सतना, रीवा, सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, छिन्दवाडा, होशंगाबाद, विदिशा, भोपाल और बैतूल में गुरुवार को मतदान होना है।
छिन्दवाडा से कांग्रेस के कमलनाथ, विदिशा से भाजपा की सुषमा स्वराज, मंडला से भाजपा के फग्गन सिंह कुलस्ते, भोपाल से कैलाश जोशी और सीधी से निर्दलीय वीणा सिंह चुनाव मैदान में है।
भाजपा के उम्मीदवार इन सभी 13 संसदीय क्षेत्रों में मैदान में हैं जबकि कांग्रेस 12 स्थानों पर ही मैदान में है।
मुख्य निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक 31 हजार 387 इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों का मतदान में इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में हेलीकाप्टर से नजर रखी जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications