देश का भविष्य तय करेगा यह चुनाव : आडवाणी (लीड-1)

प्रदेश के टीकमगढ़ और ब्यावरा में आयोजित जनसभा में बुधवार को आडवाणी को अटल बिहारी वाजपेयी की खूब याद आई। उन्होंने कहा कि वह ऐसा काल रहा है, जब देश का दुनिया में मान-सम्मान बढ़ा। उन्होंने कहा कि 1998 में अमेरिका, चीन और रूस ने पोखरण परीक्षण करने से भारत को रोकने की कोशिश की मगर राजग ने इन दबावों की परवाह किए बगैर परमाणु परीक्षण कर देश के स्वाभिमान को बढ़ाया। परमाणु परीक्षण हुए भले ही 10 साल हो गए हों मगर उसे आज भी लोग नहीं भूले है। वह कोई सामान्य घटना नहीं थी, बल्कि उसने दुनिया में भारत के सम्मान को बढ़ाने का काम किया था।

आडवाणी ने कहा कि राजग के सत्ता में आने पर आतंकवाद के खिलाफ मुहिम चलाई जाएगी। राजग के काल में आतंकवाद की कमर तोड़ कर रख दी गई थी। वर्तमान में देश में एक बार फिर आतंकवाद ने अपने पैर पसार लिए हैं। केंद्र की सरकार आतंकवाद पर काबू पाने में पूरी तरह नाकाम हो रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा अभी तक उत्तर भारत की पार्टी मानी जाती थी मगर 2009 में दक्षिण के चार प्रमुख राज्यों में से एक कर्नाटक में आज भाजपा की सरकार है। यह इस बात का प्रमाण है कि भाजपा का पूरे देश में विस्तार हो रहा है।

आडवाणी ने लोगों से वादा किया कि अगर उन्हें सरकार बनाने का मौका मिला तो वे देश को शिखर पर पहुंचाने का प्रयास करेंगे। 20वीं सदी भले ही पश्चिम की रही हो मगर 21वीं सदी भारत की होगी। उन्होंने आगे कहा कि जिन भी प्रदेशों में भाजपा की सरकार है वहां विकास की रफ्तार तेज है। बिहार जैसा राज्य जो पटरी से उतर चुका था वह अब पटरी पर आ गया है। विकास की गति वहां तेज हो चली है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+