नक्सलियों ने प्रखंड कार्यालय भवन उड़ाया, 8 ट्रकों में आग लगाई (लीड-1)
औरंगाबाद के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) मोहम्मद अख्तर हुसैन ने बुधवार को बताया कि मंगलवार रात करीब 50-60 की संख्या में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नक्सली देव प्रखंड कार्यालय परिसर में आए और कार्यालय के भवन को विस्फोटक से उड़ा दिए।
उन्होंने बताया कि इस मामले की एक प्राथमिकी देव थाना में दर्ज करा दी गई है तथा नक्सलियों के संभावित क्षेत्रों में छापामरी प्रांरभ कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि देव प्रखंड कार्यालय औरंगाबाद जिला मुख्यालय से करीब 18 किलोमीटर दूर रिहायशी इलाके में स्थित है।
उधर, गया में शेरघाटी अनुमंडल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सुरेश प्रसाद ने बुधवार को बताया कि जीटी रोड पर 71 माईल क्षेत्र के नजदीक भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के 40-50 की संख्या में नक्सली आ धमके और आने-जाने वाले आठ ट्रकों को रोककर उस पर सवार लोगों को उतारा और फिर ट्रकों में आग लगा दी।
उन्होंने बताया कि इस बीच एक ट्रक चालक लक्ष्मण यादव को नक्सलियों ने गोली भी मार दी। गंभीर रूप से घायल लक्ष्मण को डोभी स्थित एक अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इस मामले की एक प्राथमिकी बाराचट्टी थाना में दर्ज करा दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications