स्वर्ण आभूषणों के निर्यात में 2008-09 में 23.64 प्रतिशत की वृद्धि
रत्न और आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद (जीजेईपीसी) की रिपोर्ट के अनुसार स्वर्ण आभूषणों का निर्यात 2007-08 के 5.54 अरब डॉलर से बढ़कर 2008-09 में 6.85 अरब डॉलर हो गया।
बहरहाल हीरा निर्यात में 8.24 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। वर्ष 2007-08 के 14.19 अरब डॉलर के निर्यात की तुलना में 2008-09 में 13 अरब डॉलर का हीरा निर्यात हुआ।
बहरहाल रुपये में हीरा निर्यात में 2.68 प्रतिशत की वृद्धि हुई। 2007-08 में 57,117 करोड़ रुपये का निर्यात बढ़कर वर्ष 2008-09 में 58,649 करोड़ रुपये हो गया।
रिपोर्ट के अनुसार दूसरी छमाही में निर्यात में 18.88 प्रतिशत की गिरावट के बावजूद रत्न और आभूषणों उद्योग ने पिछले वित्तीय वर्ष में निर्यात में 1.45 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है।
रत्न और आभूषणों का निर्यात वर्ष 2007-08 के 20.81 अरब डॉलर से बढ़कर 2008-09 में 21.11 अरब डॉलर हो गया।
उल्लेखनीय है कि कुल भारतीय निर्यात में इस क्षेत्र की हिस्सेदारी 13 प्रतिशत है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications