युद्धपोत से चालक लापता
रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि प्रेम प्रकाश (37) के लापता होने के मामले की जांच के लिए एक समिति गठित कर दी गई है।
आईएनएस गोदावरी 300 अधिकारियों और चालक दल के सदस्यों के साथ कोच्चि से मुंबई आ रहा था। उसी दौरान यह दुर्घटना घटी। प्रेम प्रकाश 11-12 अप्रैल की रात अंतिम बार अपनी ड्यूटी पर थे।
प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय नौसेना ने 72 घंटे तक तलाशी अभियान चलाया। इस काम में तीन पोतों, एक डोर्नियर विमान और एक हेलीकाप्टर को लगाया गया था। करवार और गोवा तट के बीच समुद्र में और समुद्र तट पर गहन तलाशी की गई, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला।
भारतीय नौसेना और प्रकाश के परिवार की ओर से येलोगेट पुलिस थाने में 15 अप्रैल को अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई गई।
लेकिन प्रकाश के परिजनों को मामले में किसी गड़बड़ी की आशंका है। प्रकाश के साले वी.पांडे ने आईएएनएस से कहा, "मामले की जांच रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी और नौसेना प्रमुख से मुलाकात की जाएगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications