पाकिस्तान का तालिबानीकरण एक वास्तविकता !
समाचार पत्र डान ने अपने संपादकीय में लिखा है, "तालिबानीकरण मात्र एक खतरा नही है, यह आज की वास्तविकता है। इसका सामना कीजिए।"
समाचार पत्र द न्यूज ने लिखा है, "यह कानून काफी नुकसानदायक है, क्योंकि इस तरह का कोई कानून संविधान के लिए अभिशाप है और सरकार को इसे स्वीकार नहीं करना चाहिए।"
डान ने कहा है कि अब यह स्पष्ट हो चुका है कि तालिबान जब तक अपना मकसद हासिल नहीं कर लेता तब तक वह नहीं रुकेगा।
डान ने लिखा है, "..और पाकिस्तान के लिए यह उनका निर्देश है : परमाणु हथियारों से संपन्न एक राष्ट्र, जिसमें एक मध्ययुगीन सभ्यता की वापसी हो। यह एक ऐसा देश होगा जहां बिना दाढ़ी वाले पुरुषों को कोड़े लगाए जाएंगे और अपनी भावनाओं को अभिव्यक्ति देने वाली महिलाओं की हत्या की जाएगी।"
संपादकीय में आगे लिखा है, "यह वह दिशा है, जिस ओर हम अग्रसर हैं। यदि कोई यह सोचे कि पाकिस्तान में यह सब नहीं हो सकता तो वह गलतफहमी में है।"
संपादकीय में लिखा है, "हमें इसका हर हाल में विरोध करना चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications