पत्रिका के मुखपृष्ठ पर नंगे बदन ओबामा की हॉट तस्वीर
तस्वीर के साथ लिखा है, '26 रीजंस टु लव लिविंग हियर, द नंबर टू रीजन अवर न्यू नेबर इज हॉट।'
टेलीविजन समाचार चैनल सीएनएन के मुताबिक पत्रिका बुधवार को बाजार में आने वाली है और यह तस्वीर तरह-तरह की चर्चाओं को जन्म दे रही है।
समाचार चैनल के मुताबिक यह तस्वीर उस समय ली गई थी जब ओबामा गत वर्ष क्रिसमस के अवसर पर हवाई में अपने परिवार के साथ छुट्टियां बिता रहे थे। हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति और सेना के कमांडर-इन-चीफ के पारंपरिक रूप को देखते हुए यह तस्वीर निश्चित रूप से अलग दिखती है।
पत्रिका के संपादक गैरेट गैफ ने सीएनएन से कहा कि यह तस्वीर एकदम सटीक है क्योंकि यह उस भावना को बल देती है कि ओबामा एक आम राष्ट्रपति नहीं हैं।
उल्लेखनीय है कि व्हाइट हाउस ने पत्रिका के मुखपुष्ठ पर छपी तस्वीर पर किसी तरह की टिप्पणी करने से इंकार किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications