करात को उचित समय पर जवाब दूंगा : सोमनाथ

उल्लेखनीय है कि करात ने गत सोमवार को एक लेख के जरिए कहा था, "कांग्रेस के समर्थन में बोलकर चटर्जी ने लोकसभा अध्यक्ष के नाते खुद के दलगत राजनीति से दूर रहने के दावे का पर्दाफाश कर दिया है। कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार को उनका समर्थन और लोकसभा अध्यक्ष के पद पर उनका बने रहना, दोनों चीजें एक दूसरे से जुड़ी हुई हैं।"

चटर्जी ने बुधवार को एक बयान जारी कर कहा, "मैंने आज करात का वह बयान देखा जिसमें मेरे ऊपर कुछ आरोप लगाए गए हैं। मैं उनके आरोपों का खंडन करता हूं।"

उन्होंने कहा, "मैं फिलहाल इस बारे में इससे आगे कुछ भी नहीं कहना चाहता क्योंकि देश में लोकसभा के चुनाव चल रहे हैं। बहरहाल, जवाब देने के मैं अपने अधिकार को अभी सुरक्षित रखता हूं। उचित समय पर मैं इसका जवाब दूंगा।"

चटर्जी ने इससे पहले रविवार को कहा था कि वामदलों का संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) से समर्थन वापस लेना एक भूल थी। चटर्जी के इसी बयान पर प्रतिक्रिया स्वरूप करात ने अपने लेख में चटर्जी के खिलाफ टिप्पणी की थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+