त्रिपुरा में शांतिपूर्ण मतदान के लिए हवाई चौकसी

राज्य के पुलिस महानिदेशक प्रणय सहाय ने संवाददाताओं को बताया, "25,000 से अधिक केंद्रीय अर्धसैनिक बल के जवानों ने अलगाववादी संगठनों के साथ निपटने के लिए राज्यभर में मोर्चा संभाल लिया है।"

सहाय ने कहा, "वरिष्ठ अधिकारियों के साथ दो रक्षा हेलीकाप्टर और अर्धसैनिक बल के जवान स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए हैं।" सहाय ने कहा कि हवाई चौकसी शुक्रवार तक जारी रहेगी।

पुलिस प्रमुख ने कहा, "यद्यपि जनजातीय विद्रोहियों ने हाल में किसी हिंसक घटना को अंजाम नहीं दिया है, लेकिन हमने किसी भी संभावित गड़बड़ी से निपटने के लिए हर तरह के उपाय किए हैं।"

त्रिपुरा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी संजीव रंजन ने कहा कि मतदान प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित कराने के लिए छह केंद्रीय पर्यवेक्षकों 266 दंडाधिकारियों और 300 सहायक पर्यवेक्षकों को तैनात किया गया है।

राज्य के 3,008 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बलों की चौकसी में लगभग 20,000 मतदान अधिकारी मतदान संपन्न कराएंगे। गुरुवार को मतदान के दौरान 20.80 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

संजीव रंजन ने बताया कि बांग्लादेश सीमा से लगे राज्य के हिस्सों में रात का कर्फ्यू लगा दिया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+