नेपाल के प्रधानमंत्री 2 मई से चीन के दौरे पर
समाचार पत्र दैनिक कांतिपुर ने खबर दी है कि अपने आठ दिवसीय दौरे के दौरान प्रचंड विवादित थ्री जार्जेज डैम परियोजना और शंघाई औद्योगिक क्षेत्र का का दौरा करेंगे। इस बांध परियोजना से वर्ष 2011 तक 22,500 मेगावाट बिजली पैदा करने की योजना है।
हालांकि अभी इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि प्रचंड बीजिंग के साथ किसी नई शांति व मैत्री संधि पर भी हस्ताक्षर करेंगे या नहीं।
हालांकि नेपाल दौरे के दौरान चीन के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रस्तावित संधि पर एक मसौदा सौंपा था, लेकिन माओवादी पार्टी ने सरकार में शामिल अपनी सहयोगी पार्टियों और मुख्य विपक्षी पार्टी नेपाली कांग्रेस के साथ उस मसौदे पर अभी तक कोई चर्चा नहीं की है।
प्रचंड के दौरे के पूर्व ही चीन ने नेपाल के लिए अपना वार्षिक विकास सहयोग 100 युआन से बढ़ा कर 150 युआन (2.10 करोड़ डॉलर से अधिक) कर दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications