कांग्रेस मां-बेटे और राजद पति-पत्नी की पार्टी बन गई है : शरद यादव
मुंगेर जिले के धरहरा प्रखंड मुख्यालय में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए शरद ने कहा कि जो पार्टियां परिवारवाद पर विश्वास करती हैं वह लोगों का विकास क्या करेंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मां और बेटे की जबकि राजद पति-पत्नी की पार्टी बन गई है। उन्होंने लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) को भी भाइयों की पार्टी करार दिया।
उन्होंने कहा कि आज बिहार में शासन बंदूक की गोली से नहीं सच्ची बोली से चल रहा है। राजनीति सेवा के लिए की जाती है, घोटाले के लिए नहीं। उन्होंने लालू प्रसाद और रामविलास पासवान पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी कथनी और करनी में फर्क है। दोनों नेता दिन में कई बार अपने बयान बदलते हैं।
उन्होंने कहा कि आज बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के शासन में अपहरण, डकैती और घोटालों पर लगाम लगी है। उन्होंने कहा कि अब देश को भी ऐसी ही सरकार चाहिए जो स्वच्छ और साफ सुथरी हो।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications