विप्रो के लिए नया साल कठिन (लीड-2)
विप्रो के मुख्य वित्तीय अधिकारी सुरेश सेनापति ने बुधवार को आईएएनएस से कहा, "हमने चालू वित्त वर्ष में वित्तीय अनिश्चितता का वातावरण होने के कारण राजस्व संबंधी अनुमानों में कमी की है। "
सेनापति ने कहा, "वित्त वर्ष 2009 की चौथी तिमाही में हमारे राजस्व में साल दर साल आधार पर 1.4 फीसदी का इजाफा हुआ जबकि तीसरी तिमाही में इसमें 4.9 फीसदी की कमी आई थी।"
इससे पहले कंपनी ने कहा था कि उसने वित्त वर्ष 2008-09 के दौरान 38.99 अरब रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 19 फीसदी अधिक है।
बुधवार को शेयर बाजारों के लिए जारी एक वक्तव्य में कंपनी ने बताया कि इस अवधि में कंपनी का कुल राजस्व 255.44 अरब रुपये रहा जो कि गत वर्ष की समान अवधि की तुलना में 28 फीसदी ज्यादा है।
कंपनी ने कहा कि वित्त वर्ष 2008-09 की चौथी तिमाही में उसे 10.1 अरब रुपये का लाभ हुआ जो पिछले वर्ष की समान अवधि के लाभ की तुलना में 15 फीसदी अधिक है।
कंपनी ने कहा कि चौथी तिमाही में उसके कुल राजस्व में 64.52 अरब रुपये का इजाफा हुआ जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 13 फीसदी अधिक था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications