वरुण गांधी ने पीलीभीत से नामांकन दाखिल किया
वरुण ने दोपहर करीब ढ़ाई बजे पीलीभीत के जिलाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर उनके साथ मां मेनका गांधी और बरेली से भाजपा के प्रत्याशी एवं उनके करीबी संतोष कुमार गंगवार मौजूद थे।
पीलीभीत मेनका गांधी की पारम्परिक संसदीय सीट रही है। बेटे वरुण के लिए यह सीट छोड़कर मेनका पीलीभीत से सटी आंवला संसदीय सीट से चुनाव लड़ रही हैं।
इस मौके वरुण के समर्थन में पीलीभीत में भारी जन सैलाब उमड़ा। चारों तरफ भाजपा कार्यकर्ता वरुण के समर्थन में नारे लगा रहे थे। वरुण के नामांकन के मद्देनजर प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।
पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक प्रकाश डी ने आईएएनएस को बताया कि कानून-व्यवस्था की स्थिति न बिगड़े इसके लिए पीएसी की दो कंपनिया और बदायूं और शाहजहांपुर जिलों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर तैनात किया गया।
उन्होंने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से पीलीभीत को चार भागों में बांटा गया है और जगह-जगह नाकेबंदी कर दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications