अपर्याप्त साबित हो सकते हैं मानवीय सहायता कार्य : रिपोर्ट

ऑक्सफैम द्वारा जारी 'द राइट टु सर्वाइव' नामक रिपोर्ट के अनुसार अगले छह वर्षो के दौरान दुनिया भर में जलवायु परिवर्तन से प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या में 54 फीसदी तक का इजाफा हो सकता है जिससे करीब 37.5 करोड़ लोग प्रभावित होंगे। रिपोर्ट के अनुसार इससे निपटने के लिए बेहतर तैयारियों की आवश्यकता होगी क्योंकि इस क्षेत्र में इतने बड़े पैमाने पर मानवीय सहायता कार्यो में भी परेशानी आएगी। यह रिपोर्ट सन 1980 से अब तक जलवायु संबंधी 6,500 आपदाओं के आंकड़ों का अध्ययन करके बनाई गई है।

ऑक्सफैम इंडिया की मुख्य कार्यकारी अधिकारी निशा अग्रवाल ने बताया, "आमतौर पर मानवीय सहायता कार्य देर से पहुंचते हैं और जरूरत से बहुत कम होते हैं। ऐसे में अगर आधारभूत सुधार नहीं किए गए तो ऐसी आपदाओं से निपट पाना आसान नहीं।"

ऑक्सफैम इंडिया के मानवीय कार्य प्रबंधक जुबिन जमां के मुताबिक देश में मानवीय कार्यो की गति बढ़ाने और जरूरी लोगों को जल्द से जल्द सहायता पहुंचाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इसके लिए नीतिगत परिवर्तनों की आवश्यकता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+