दक्षिण अफ्रीका में चौथे आम चुनाव के लिए मतदान शुरू

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सर्द सुबह के कारण आरंभ में कुछ स्थानों पर मतदान की गति धीमी रही।

इस चुनाव के लिए हजारों स्थानीय और 300 विदेशी पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है। कुछ स्थानों पर मामूली विलंब के बावजूद मतदान आमतौर पर ठीक ढंग से आरंभ हुआ।

400 सदस्यीय नेशनल असेंबली और नौ राज्यों की विधानसभा को चुनने के लिए 2.3 करोड़ से कुछ कम लोग पंजीकृत किए गए हैं। यह संख्या वर्ष 2004 के आम चुनाव में दर्ज मतदाताओं की संख्या से 24 लाख अधिक है।

अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस (एएनसी)में पिछले वर्ष हुए विभाजन के बाद कांग्रेस ऑफ पीपुल (सीओपीई) नामक पार्टी का निर्माण हुआ था। इससे चुनाव में थोड़ी उत्तेजना आई है अन्यथा नेल्सन मंडेला की पार्टी के पक्ष में हमेशा से लहर रही है।

एएनसी ने वर्ष 1994 के बाद से कम लागत के 30 लाख घरों का निर्माण किया है लेकिन अभी भी 10 लाख लोग टीन शेड में रहने को बाध्य हैं और देश की एक-तिहाई आबादी गरीबी रेखा के नीचे जीवन गुजारती है।

स्थानीय समयानुसार सुबह सात बजे आरंभ हुआ मतदान शाम नौ बजे समाप्त होगा। हजारों अप्रवासी दक्षिणी अफ्रीकी पहले ही अपना वोट डाल चुके हैं। अंतिम परिणाम शुक्रवार से पहले नहीं आने की संभावना है।

दक्षिण अफ्रीका में आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली है। मतदाता उम्मीदवारों के बजाए पार्टी विशेष को वोट देते हैं और हर पार्टी को प्राप्त मतों के हिसाब से संसद में सीटों का वितरण होता है। इसके बाद संसद राष्ट्रपति का निर्वाचन करती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+