छत्तीसगढ़ में पारा 46 डिग्री पर पहुंचा
रायपुर, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ में में पारा इस साल के अधितमक स्तर पर पहुंच गया है। रायपुर सहित अन्य शहरों में जहां तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के करीब है वहीं राजगढ़ में अधिकतम 46 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।
एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि तापमान के और अधिक बढ़ने के आसार हैं।
मौसम विज्ञान विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एम.एल.साहू ने संवाददाताओं को बताया कि सामान्यत: अप्रैल के अंत तक राज्य में तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहता था।
परंतु इस बार मंगलवार को आश्चर्यजनक ढंग से तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। राजगढ़ में सबसे अधिक 46 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
उन्होंने कहा कि राजस्थान से आने वाली हवाओं के पूरे राज्य में फैलने के बाद तापमान में और अधिक वृद्धि होने की संभावना है।
रायपुर और राज्य के दूसरे सबसे अधिक जनसंख्या वाले शहर बिलासपुर में मंगलवार को तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इसने नागरिकों को घरों में ही रहने को मजबूर कर दिया।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि लू से प्रभावित दर्जनों लोगों को बिलासपुर,रायपुर और कोरबा के अस्पतालों में लाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications