बिजली की किल्लत से बांग्लादेश में हिंसा भड़की
ढाका, 22 अप्रैल(आईएएनएस)। पारा चढ़ते ही बांग्लादेश में बिजली के लिए हाहाकार मचने लगा है। एक ओर जहां वार्षिक परीक्षाएं दे रहे छात्र बिजली की किल्लत के कारण परेशान हैं, वहीं लोग हालात से दुखी होकर प्रशासन से सीधे टकराने लगे हैं।
बिजली के लिए पुलिस और जनता के बीच भिडं़त से नई प्रशासनिक चुनौती पैदा हो गई है। मंगलवार को नारायणगंज के अरैहाजार बाजार में हजारों लोग सड़कों पर उतर आएं और यातायात ठप कर दिया। उन्होंने एक पुलिस कैंप और दो विद्युत इकाइयों को भी निशाना बनाया। ढाका के अधिकांश परीक्षार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, जबकि दूसरे शहरों में स्थिति इससे भी ज्यादा खराब है।
'द न्यूज एज' अखबार लिखता है, "अप्रैल का महीना ही जब लोगों को इस कदर परेशान करने लगा है तो मई या जून में क्या होगा, कहा नहीं जा सकता।"
नारायणगंज में गुस्साई भीड़ ने कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। कम से कम 30 लोग जख्मी हो गए। भीड़ में आस-पास के कारखानों में काम करने वाले मजदूर भी बड़ी संख्या में शामिल थे। उनका कामकाज भी इसके कारण प्रभावित हो रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications