अमेरिका,ताजिकिस्तान में अफगानिस्तान के लिए पारगमन समझौते पर सहमति

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार अमेरिका के उप विदेश मंत्री रिचर्ड बाउचर ने ताजिक राजधानी दुशाम्बे में कहा कि एक या दो महीने के भीतर अमेरिका को अफगानिस्तान में असैनिक सामग्री भेजने की अनुमति मिल जानी चाहिए।

इससे पहले रूस,कजाकिस्तान और उज्बेकिस्तान अफगानिस्तान के लिए अमेरिका की असैनिक सामग्री के परिवहन के लिए अपने क्षेत्र से रास्ता देने पर सहमत हो गए। इसमें निर्माण सामग्री, पानी और ईंधन शामिल हैं।

किर्गिस्तान की संसद द्वारा फरवरी में राजधानी बिश्केक के समीप अमेरिकी मानास हवाई ठिकाना बंद करने के लिए सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव के बाद से ही अमेरिका को अफगानिस्तान में साजो-सामान के परिवहन के लिए एक वैकल्पिक मार्ग की आवश्यकता थी।

अमेरिका को मानास हवाई ठिकाने से 18 अगस्त 2009 से पहले हटना होगा। किर्गिज अधिकारियों के अनुसार इसके बाद हवाई अड्डे का उपयोग नागरिक हवाई अड्डे के रूप में किया जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+