26/11: राजभवन भी था निशाने पर

Mumbai terror attack (file photo)
मुम्बई। नवंबर 26 को मुम्बई पर हमला करने वाले आतंकवादियों के निशाने पर सिर्फ होटल ताज, ओबरॉय, सीएसटी और नरीमन हाउस ही नहीं था, बल्कि मुंबई के मलाबार हिल में स्थित राजभवन भी उनके निशाने पर था।

यह बात मोहम्‍मद अजमल आमिर कसाब से पूछताछ के दौरान सामने आयी। मुंबई हमलों के मामले में सोमवार को कसाब, फहीम अंसारी और सबाउद्दीन समेत सभी 47 आरोपियों के खिलाफ अदालत में 312 आरोप पेश किये गये।

विशेष अदालत के न्यायाधीश एमएल. तहलियानी की विशेष अदालत में सरकारी वकील उज्ज्वल निकम ने आरोप पत्र पेश करते हुए कहा कि हमले के आरोपियों पर भारत के खलाफ युद्ध संचालन, शस्त्रों को एकत्र करना, आतंकवाद फैलाना, आपराधिक षडयंत्र, विदेशियों को मारना, देश की अर्थव्यवस्था को बिगाड़ना, भारत सरकार को अस्थिर बनाना, कश्मीर पर कब्जा, हत्या और हत्या के प्रयास जैसे अन्य कई गंभीर आरोप हैं।

पाकिस्‍तान पहुंचाये गये नक्‍शे

निकम ने इससे पहले अदालत को बताया था कि फहीम और सबाउद्दीन ने भारत का सर्वेक्षण कर तैयार किये गये नक्‍शे पाकिस्तान के जकीर रहमान लखवी को सौंपे। लखवी मुम्बई हमले का प्रमुख षडयंत्रकारी है। लखवी ने आतंकवादियों को हिदायत दी थी कि बताए हुए स्थल पर पहुंचने के बाद नक्शे को नष्ट कर दें।

मुंबई हमले के दौरान कसाब और अबू इस्माइल के साथ नक्शे को राजभवन पर हमला करने के लिए अपने पास ही रखा था, नष्ट नहीं किया था। जबकि इस्‍माइल मुठभेड़ में मार दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+