मायावती ने साधा चावला पर निशाना

मायावती ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा है कि पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त गोपालस्वामी ने राष्ट्रपति को एक पत्र लिखकर नवीन चावला के कार्य पर सवाल उठाये थे। मायावती ने कहा कि अब उन्हें गोपालास्वामी के आरोपों में सच्चाई नजर आने लगी है। मायावती ने कहा कि इस तरह का गंभीर आरोप पहले कभी भी मुख्य चुनाव आयुक्त पर नहीं लगे। माया ने कहा कि चावला को इस्तीफा दे देना चाहिये।
कुरैशी पर भी निशाना
मायावती ने नवीन चावला के साथ चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब कुरैशी और चावला अपने पद पर बने रहेंगे तब तक उत्तर प्रदेश में निष्पक्ष चुनाव की उम्मीद नहीं कर सकते। क्योंकि कुरैशी कांग्रेस के साथ समाजवादी पार्टी के लिए भी काम कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications