अब जीतेंद्र को भी पड़ी चप्पल

महाराष्ट्र के नंदूरबार में कांग्रेस प्रत्याशी मणिक राव गावित के पक्ष में प्रचार कर रहे सिने अभिनेता जीतेंद्र पर मंगलवार को एक व्यक्ति ने चप्पल फेंकी।
सूत्रों के अनुसार हिन्दी फिल्मों में सदाबहार अभिनेता के रूप में प्रसिद्ध जीतेंद्र खुली जीप में समर्थकों एवं गावित के साथ चुनाव प्रचार के लिए जा रहे थे। अचानक एक व्यक्ति ने उनकी ओर जोर से चप्पल दे मारी और कुछ अपशब्दों का प्रयोग किया।
इस घटना से थोड़ी देर के लिए सनसनी फैल गई, लेकिन कुछ ही देर में मामला शांत हो गया।


Click it and Unblock the Notifications