तालेबान ने बुनेर से पीछे हटना शुरु किया

पाकिस्तान के सूबा सरहद में सरकारी अधिकारियों ने घोषणा की है कि तालेबान चरमपंथियों ने बुनेर ज़िले से पीछे हटना शुरु कर दिया है.
पिछले तीन दिन से इस ज़िले पर तालेबान का कब्ज़ा था.
गुरुवार को चरमपंथियों ने बुनेर में सुरक्षा बलों के एक काफ़िले पर हमला किया था.
सूबा सरहद के एक मंत्री सईद मोहम्मद जावेद ने कहा कि उस इलाक़े के एक मौलवी की मध्यथता से तालेबान चरमपंथी पीछे हटने के लिए राज़ी हो गए हैं.
इस मौलवी ने इससे पहले स्वात घाटी में सरकार और तालेबान के बीच शांति समझौता कराने में भी भूमिका निभाई थी.
अमरीका की चेतावनी
ग़ौरतलब है कि अमरीका ने पाकिस्तान की सरकार को चेतावनी दी है कि यदि वह तालेबान का सामना नहीं करती तो अमरीका-पाकिस्तान संबंध प्रभावित हो सकते हैं.
पाकिस्तान की सरकार का मानना है कि स्वात घाटी के समझौते के तहत तालेबान को अपने हथियार डाल देने चाहिए. इस समझौते के तहत तालेबान स्वात घाटी में शरिया क़ानून कर सकते हैं.
इससे पहले तालेबान कमांडर मौलाना फ़ज़लुल्लाह ने अपने तालेबान साथियों को पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी ज़िले बुनेर से पीछे हट जाने के लिए कहा था.
तालेबान प्रवक्ता मुस्लिम ख़ान ने कहा, "हमारे नेता ने आदेश दिया है कि तालेबान को तत्काल बुनेर से वापस बुला लिया जाए."
उधर अमरीका ने पाकिस्तानी अधिकारियों पर तालेबान के सामने झुक जाने का आरोप लगाया हैपाकिस्तान के सूबा सरहद में सरकारी अधिकारियों ने घोषणा की है कि तालेबान चरमपंथियों ने बुनेर ज़िले से पीछे हटना शुरु कर दिया है.
पिछले तीन दिन से इस ज़िले पर तालेबान का कब्ज़ा था.
गुरुवार को चरमपंथियों ने बुनेर में सुरक्षा बलों के एक काफ़िले पर हमला किया था.
सूबा सरहद के एक मंत्री सईद मोहम्मद जावेद ने कहा कि उस इलाक़े के एक मौलवी की मध्यथता से तालेबान चरमपंथी पीछे हटने के लिए राज़ी हो गए हैं.
इस मौलवी ने इससे पहले स्वात घाटी में सरकार और तालेबान के बीच शांति समझौता कराने में भी भूमिका निभाई थी.
अमरीका की चेतावनी
ग़ौरतलब है कि अमरीका ने पाकिस्तान की सरकार को चेतावनी दी है कि यदि वह तालेबान का सामना नहीं करती तो अमरीका-पाकिस्तान संबंध प्रभावित हो सकते हैं.
पाकिस्तान की सरकार का मानना है कि स्वात घाटी के समझौते के तहत तालेबान को अपने हथियार डाल देने चाहिए. इस समझौते के तहत तालेबान स्वात घाटी में शरिया क़ानून कर सकते हैं.
इससे पहले तालेबान कमांडर मौलाना फ़ज़लुल्लाह ने अपने तालेबान साथियों को पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी ज़िले बुनेर से पीछे हट जाने के लिए कहा था.
तालेबान प्रवक्ता मुस्लिम ख़ान ने कहा, "हमारे नेता ने आदेश दिया है कि तालेबान को तत्काल बुनेर से वापस बुला लिया जाए."
उधर अमरीका ने पाकिस्तानी अधिकारियों पर तालेबान के सामने झुक जाने का आरोप लगाया है.

Click it and Unblock the Notifications