देश को अंदरुनी ताकतों से खतरा: सोनिया

उन्होंने एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, "देश को अंदर से खतरा है। न सिर्फ आतंकवाद से हमें खतरा है, बल्कि ऐसी सांप्रदायिक ताकतें भी हमारे लिए खतरा हैं जो देश को धर्म के नाम पर बांटना चाहती हैं। कांग्रेस समाज के सभी वर्गों के हितों की बात करती है, पर कुछ ऐसी सांप्रदायिक ताकतें हैं जो इस देश के लोगों के बीच धर्म की दीवार खड़ी करना चाहती हैं।"
दूसरे चरण के मतदान के लिए अंतिम दिन के प्रचार के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने माओवादी हिंसा पर भी चिंता जाहिर की और माओवादियों से हिंसा छोड़ने की अपील की। वे केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री सुबोधकांत सहाय के पक्ष में यहां आयोजित एक चुनावी रैली में बोल रही थीं। सहाय रांची से किस्मत आजमा रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications