लालू के आरोपों पर आडवाणी खामोश

बैंगलोर में आयोजित प्रेसवार्ता में लालू के ही भागलपुर और बिहार के दंगों में शामिल होने के आरोपों पर भी उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की। उल्लेखनीय है कि आज ही पटना में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में लालू प्रसाद यादव ने लालकृष्ण आडवाणी पर सीधा हमला करते हुए कहा था कि आडवाणी ने गुजरात दंगों की जाँच का काम गंभीरता से नहीं लिया। लालू यह तक कह गए कि आडवाणी भी दंगों के लिए दोषी हैं।
'पीएम इन वेटिंग'
एक सवाल के जवाब में आडवाणी ने कहा कि मीडिया जब उन्हें 'पीएम इन वेटिंग' कहता है तो सुनकर अच्छा नहीं लगता। वे तो बस इतना चाहते हैं कि इस बार भाजपा को ही जनादेश मिले। उन्होंने कहा कि इस बार के आम चुनाव के बाद भाजपा संसद में अकेली सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सामने आएगी। इतना ही नहीं संसद में इस बार भाजपा का गठबंधन भी सबसे बड़ा गठबंधन होगा।
इंफ्रास्ट्रक्चर विज़न
इस मौके पर आडवाणी ने भाजपा के इंफ्रास्ट्रक्चर विजन पर एक डाक्यूमेंट जारी किया। आडवाणी ने कहा कि पार्टी का नारा है कि 21वीं सदी भारत की सदी होगी। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर विजन तैयार किया गया है। इसके तहत सिंचाई, पॉवर, सड़कें, रेलवे, पोर्ट, सिविल एविएशन और टेलीकॉम व आईटी सेक्टर को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा देश को बुनियादी तौर पर मजबूत किए जाने पर जोर दिया है, यही वजह थी कि अटल के समय मे नदियों को जोड़े जाने का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट सामने लाया गया था।


Click it and Unblock the Notifications