चुनाव बाद होगा पीएम का फैसला : लालू

उन्होंने कहा कि संप्रग गैर साम्प्रदायिक दलों का गठबंधन है जिसमें शामिल सभी दलों के नेताओं ने मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री के रूप में चुना है। सिंह को अच्छा व्यक्ति बताते हुए उन्होंने कहा कि संप्रग में एक कार्यक्रम तय है जिसके तहत सरकार चल रही है।
उन्होंने भागलपुर दंगे के लिए भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जिम्मेवार ठहराते हुए कहा कि नीतीश ने ऐसे 38 मामलों में दोबारा जांच के आदेश दिए जिसमें पुलिस ने अपना प्रतिवेदन दाखिल कर दिया था।
बाबरी मामले पर चुप्पी साधी
लालू ने आरोप लगाया कि नीतीश ने आरोपी भाजपाइयों को क्लिनचिट देने के लिए ऐसा किया था। उन्होंने बाबरी मस्जिद विध्वंस के मामले में चुप्पी साधते हुए कहा कि वह नरसिम्हा राव के प्रधानमंत्री के समय की बात है।
वामपंथियों से संपर्क की बात पर उन्होंने कहा कि उनसे कोई झगड़ा थोड़े ही है, परंतु उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान समय में मुलायम सिंह यादव, रामविलास पासवान तथा मुझसे उनके नेताओं से कोई बात नहीं हुई है। उन्होंने कांग्रेस और राजद में विवाद पर कहा कि चुनाव में खटास तो रहेगी ही। उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस में तो प्रत्याशी का आकाल है तो वोट की बात ही कहां है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications