फार्च्यून 500 की महिला सीईओ सूची में नूयी को चौथा स्थान
वाशिंगटन, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। पेप्सिको की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) भारतीय मूल की इंदिरा नूयी को व्यापारिक पत्रिका फार्च्यून 500 की 15 महिला सीईओ की सूची में चौथा स्थान दिया गया है।
पत्रिका के मुताबिक वर्ष 2006 में नूयी के सीईओ बनने के बाद 2008 में कंपनी का राजस्व 43.3 अरब डॉलर बढ़ा है। नूयी के सीईओ बनने के बाद कंपनी ने स्वास्थ्यवर्धक व महिला उपभोक्ताओं के लिए उत्पाद पेश करने पर जोर दिया है। इनमें कम वसा वाला पॉपकार्न और कम कैलोरी वाला ट्रॉप 50 आदि शामिल हैं।
फार्च्यून ने लिखा, "पिछले वर्ष भले ही पेप्सी को 3,500 लोगों की नौकरियां खत्म करनी पड़ी हों और छह संयंत्रों में ताला लगाना पड़ा हो लेकिन नूयी ने विस्तार से जुड़ी घोषणाएं भी कीं जिसमें भारत में 50 करोड़ डॉलर, चीन में एक अरब डॉलर और मेक्सिको में तीन अरब डॉलर के निवेश की बात शामिल है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications