कनाडा ने लिट्टे से की सरकार से वार्ता की अपील
मंगलवार को जब प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर संसद की कार्यवाही में भाग लेने के लिए लौटेंगे तो तमिल मूल के लोग जोरदार विरोध प्रदर्शन करेंगे। पिछले दो सप्ताहों से हजारों तमिल ओटावा में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वे कनाडा सरकार से अपील कर रहे हैं कि वह श्रीलंका में तमिल बहुल इलाकों में जारी सैन्य कार्रवाई पर रोक के लिए श्रीलंका सरकार पर दबाव बनाए। पांच प्रदर्शनकारी 10 दिवसीय भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। वे श्रीलंकाई सरकार के खिलाफ प्रतिबंध लगाने और कोलंबो स्थित कनाडाई राजदूत को वापस बुलाए जाने की मांग कर रहे हैं।
सरकार द्वारा जारी बयान में कहा गया है, "सरकार और लिट्टे दोनों को अधिकतम संयम बरतना चाहिए ताकि आम नागरिकों की जान खतरे में न पड़े। लिट्टे को चाहिए कि वह सरकार के साथ वार्ता के लिए आगे आए।" सरकार ने लिट्टे से अपील की है कि वह नागरिकों को युद्घ क्षेत्र से सुरक्षित निकलने से नहीं रोके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications