आरबीआई ने ब्याज दरों में कटौती की

Reserve Bank of India
मुंबई। देश के केंद्रीय बैंक भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने मंगलवार को मुख्य ब्याज दरों में 25 आधार अंकों की कटौती की घोषणा की। बैंक ने यह कटौती वित्तीय तंत्र में तरलता बढ़ाने और ऋण देने की प्रक्रिया को प्रोत्साहित करने के लिए की है।

बैंक ने रेपो दर और रिवर्स रेपो दर दोनों में 0.25 फीसदी अथवा 25 आधार अंकों की कमी करने की घोषणा की। इसके साथ ही रेपो दर पांच फीसदी से घटकर 4.75 फीसदी जबकि रिवर्स रेपो दर 3.5 फीसदी से घटकर 3.25 फीसदी हो जाएगी।

उल्लेखनीय है कि रिजर्व बैंक जिस ब्याज दर पर अन्य बैंकों को कर्ज देता है उसे रेपो दर कहते हैं जबकि इसके उलट बैंक जिस दर इन बैंकों से कर्ज लेता है उसे रिवर्स रेपो दर कहते हैं।

यद्यपि आरबीआई ने नकद आरक्षित अनुपात (सीआरआर) में कोई परिवर्तन नहीं किया है और उसे पांच फीसदी पर स्थिर रखा है।
इससे पहले आरबीआई ने गत चार मार्च को ब्याज दरों में कटौती की थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+