Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

आर्सेलरमित्तल की कनाडाई इकाई पर 110,000 डॉलर का जुर्माना

टोरंटो, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। स्टील निर्माता कंपनी आर्सेलरमित्तल की कनाडाई इकाई आर्सेलरमित्तल टुबुलर प्रोडक्ट्स पर व्यावसायिक स्वास्थ्य और सुरक्षा अधिनियम (ओएचएसए) का उल्लंघन करने के लिए 110,000 डॉलर का जुर्माना किया गया है।

यह जुर्माना कंपनी पर इसलिए लगाया गया क्योंकि उसके एक कामगार को काम के दौरान चोट लगने के कारण पांव गंवा देना पड़ा था।

श्रम मंत्रालय ने सोमवार को एक वक्तव्य में कहा कि टोरंटो के बाहरी इलाके में स्थित ब्रांम्पटन शहर में एक कामगार काम के दौरान बुरी तरह घायल हो गया था। काम के दौरान करीब 2.7 मीट्रिक टन वजन वाली स्टील क्वोइल उसके पैर पर जा गिरी और घुटने के नीचे उसका पैर कट गया।

वक्तव्य के मुताबिक उसकी नियोक्ता होने के कारण कंपनी को दोषी ठहराया गया और उसपर जुर्माना लगाया गया। इसके अतिरिक्त उसपर प्रोविंशियल ऑफेंस एक्ट के तहत 25 फीसदी का एक अन्य जुर्माना भी लगाया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+