लालू का नया पैंतरा, कहा मनमोहन अच्छे

यहां एक प्रेस वार्ता में लालू प्रसाद ने कहा कि संप्रग सरकार एक तय कार्यक्रम के तहत चल रही है। बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में चुप्पी साधते हुए उन्होंने कहा कि यह बात नरसिम्हा राव के प्रधानमंत्रित्व काल की है। लालू प्रसाद ने भागलपुर दंगों के सिलसिले में राजद पर लग रहे आरोपों को भी पूरी तरह निराधार बताया।
वाम दलों से कोई झगड़ा नहीं
वाम दलों के साथ संपर्क के मुद्दे पर उन्होंने कहा, " वाम दलों से हमें कोई झगड़ा नहीं है लेकिन हाल में वाम दलों के नेताओं की मुलायम सिंह यादव, रामविलास पासवान या मुझसे कोई बात नहीं हुई है।"
लालू प्रसाद ने कांग्रेस और राजद में विवाद पर कहा कि चुनाव में खटास तो रहेगी ही। उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस में तो प्रत्याशियों का अकाल है, तो वोट की बात ही कहां है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications