महंगाई और असुरक्षा के लिए कांग्रेस जिम्मेदार : राजनाथ
रीवा संसदीय क्षेत्र के बैकुंठपुर में आयोजित जनसभा में राजनाथ ने कहा कि देश में जब राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार थी और देश की बागडोर अटल बिहारी वाजपेयी सम्भाले हुए थे तब आम उपभोग की आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर लगाम लगी थी और देश की अर्थव्यवस्था भी सुदृढ़ थी। इतना ही नहीं आतंकवाद की कमर तोड़ कर रख दी गई थी। अक्षरधाम, रघुनाथ मंदिर और संसद पर हमला करने वाला एक भी आतंकवादी हमारी सेना से नहीं बच पाया था।
राजनाथ सिंह ने कहा कि वर्तमान में आतंकवाद से निपटने के लिए न तो कोई कड़ा कानून है और न ही केन्द्र की कांग्रेस नीत गठबंधन सरकार में इच्छा शक्ति है। पडोसी देश में आतंकवाद पैर पसार रहा है। इसका असर भारत पर भी पड़ने की आशंका बनी हुई है। इस दौर में देश को ऐसी सरकार की जरूरत है जो इन स्थितियों का मुकाबला कर देश को प्रगति के पथ पर ले जाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications