राष्ट्रपति पाटिल ने स्पेन के साथ संबंधों को मजबूत बनाने पर जोर दिया
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक किंग जुआन कार्लोस के साथ सरकारी स्वागत समारोह में हिस्सा लेने के बाद स्पेन की संसद के दौरे के दौरान पाटिल ने कहा कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार में तेजी के साथ इजाफा हुआ है और वर्ष 2008 में दोनों देशों के बीच व्यापार 4.5 अरब डॉलर तक पहुंच गया है।
पाटिल ने कहा कि भारत अक्षय ऊर्जा और कृषि सहित अन्य क्षेत्रों में भी सहयोग बढ़ाने को उत्सुक है।
स्पेनिश संसद के अध्यक्ष जोस बोनो ने कहा कि आजादी और आतंकी खतरों के निषेध को लेकर दोनों देशों के विचार एक हैं।
बोनो स्पेन में बैसक्यू अलगाववाद और मुंबई हमले के संदर्भ में बोल रहे थे।
इसके पहले किंग जुआन कार्लोस और क्वीन सोफिया ने पाटिल और उनके पति देवीसिंह शेखावत का अल पारदो पैलेस के बाहर स्वागत किया।
पाटिल अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री जोस लुइस रॉड्रिग्ज जापातेरो और स्पेन के उद्यमियों से भी मुलाकात करेंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications