भाजपा सबसे अधिक सीटें जीतेगी : आडवाणी
दो दिवसीय कर्नाटक दौरे पर यहां आए आडवाणी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, "जहां तक मेरा आकलन है, नई लोकसभा में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरेगी। साथ ही मुझे यह लगता है कि भाजपा और उसके साथी सबसे बड़े गठबंधन के रूप में उभरेंगे।"
राष्ट्रपति को अगली सरकार के गठन के लिए किस पार्टी या गठबंधन को बुलाना चाहिए, इस पर भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार आडवाणी ने कहा, "नई सरकार के गठन के लिए लोकसभा में सबसे ज्यादा सीट हासिल करने वाली पार्टी को आमंत्रित करना चाहिए।"
यद्यपि, आडवाणी ने यह स्वीकार किया वह पार्टी या राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सीटों के बारे में ठीक-ठीक कुछ नहीं कह सकते। हालांकि उन्होंने आशा जताई कि नई सरकार के गठन के लिए जनता उन्हें जनादेश देगी।
उन्होंने 15 वें लोकसभा चुनाव को पार्टी या स्वयं से बढ़कर देश के लिए बेहद महत्वपूर्ण करार देते हुए पूर्व उप प्रधानमंत्री ने कहा, "2004 के चुनाव में हम अति आत्मविश्वास में थे। इस बार हमने अपनी पार्टी और अपने कार्यकर्ताओं को सचेत किया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications